नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti) के अवसर पर उन्हें नमन किया है। खरगे ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर संदेश में लिखा कि महापराक्रमी शूरवीर योद्धा, अद्भुत साहस एवं शौर्य के पर्याय, मराठा साम्राज्य के संस्थापक और कुशल प्रशासक छत्रपति शिवाजी महाराज भारतवर्ष के प्रेरणास्रोत हैं। शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन और "आपण सर्वांस शिवजयंतीच्या हार्दिक शुभेच्छा"।
लोकसभा में नेता विपक्ष गांधी ने अपने संदेश में कहा कि शौर्य की प्रतिमूर्ति छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज वीरता, दूरदर्शिता और न्यायप्रिय नेतृत्व के अद्वितीय प्रतीक हैं तथा उनका जीवन दर्शन और साहस आज भी अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। देशभर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनायी जा रही है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 19 , 2026, 12:47 PM