योगी के बाद की दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने की संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात

Thu, Feb 19 , 2026, 12:39 PM

Source : Uni India

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से भी अलग-अलग मुलाकात की। हालांकि इसे औपचारिक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक फेरबदल की चर्चाओं के बीच इन मुलाकातों ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, संघ प्रमुख ने गुरुवार सुबह दोनों नेताओं से करीब 10-10 मिनट तक अलग-अलग मुलाकात की। इससे पहले बुधवार रात करीब आठ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के निराला नगर स्थित संघ कार्यालय परिसर में पहुंचकर संघ प्रमुख से भेंट की।

संघ प्रमुख दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आए थे और बुधवार को उनके प्रवास का अंतिम दिन था। मुख्यमंत्री और संघ प्रमुख के बीच मुलाकात बंद कमरे में एकांत में हुई। मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और प्रदेश स्तर पर संभावित बदलावों की अटकलों के बीच इस बैठक को खासा अहम माना जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री और संघ प्रमुख के बीच लगातार हो रही बैठकों ने सियासी हलकों में चर्चाओं को हवा दी है। 

राजनीतिक सूत्रों का मानना है कि 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए संघ परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। हाल के दिनों में संघ प्रमुख का उत्तर प्रदेश पर बढ़ता फोकस और विभिन्न कार्यक्रमों के सिलसिले में उनका लगातार दौरा इस दिशा में संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और सरकार-संगठन के समन्वय को लेकर इस तरह की मुलाकातें अहम मानी जाती हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और संघ प्रमुख की बैठकों ने प्रदेश की राजनीति में नए कयासों को जन्म दे दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups