पुणे' राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Sharad Pawar faction) की सांसद सुप्रिया सुले (MP Supriya Sule) ने श्री अजित पवार (Ajit Pawar) से जुड़ी विमान दुर्घटना (Plane Crash)की पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि इस घटना के पीछे का सच सामने आना चाहिए। सुश्री सुले ने कहा, "रोहित पवार (Rohit Pawar) इस मामले की लगातार और लगन से पैरवी कर रहे हैं। उनके मन में यह चिंता है कि जो हमारे परिवार के साथ हुआ, वह भविष्य में किसी और के साथ न हो।" उन्होंने विश्वास जताया कि अंततः सच्चाई सबके सामने आयेगी।
उन्होंने कहा, "यह केवल हमारी मांग नहीं है, बल्कि पूरे महाराष्ट्र की इच्छा है कि इस घटना की पारदर्शी जांच करायी जाये।" उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार अजित पवार के निधन का राजनीतीकरण नहीं करना चाहता। सुश्री सुले ने कहा, "हमारे परिवार के मुखिया को खोना राजनीति का विषय नहीं हो सकता। दुर्घटना के संबंध में हालांकि हर दिन नयी जानकारी सामने आ रही है, जिससे लोगों के मन में संदेह पैदा हो रहा है। उन संदेहों को दूर करने के लिए पारदर्शी जांच जरूरी है।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, राकांपा के दोनों गुटों के बीच संभावित विलय में बाधाएं पैदा कर रहे हैं? तो सुले ने संक्षेप में उत्तर दिया, "राम कृष्ण हरि।"
उन्होंने आगे जोड़ा कि जिस व्यक्ति से पहले चर्चा हुई थी, 'वह हमारे भाई अब नहीं रहे," और इस पर आगे कोई भी टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा, "दादा (अजित पवार) खुले विचारों के थे और अक्सर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक रूप से तथ्यों को स्पष्ट कर देते थे। अब जब वह नहीं रहे तो किसी के बारे में बुरा बोलने का कोई मतलब नहीं है। पूरी निष्ठा के साथ काम करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"
इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि स्थानीय स्तर पर सहयोग जारी रहेगा। श्री शरद पवार के राज्यसभा लौटने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुश्री सुले ने सीधा उत्तर देने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के भीतर चर्चा की जायेगी। गठबंधन की बैठक जल्द ही होने की उम्मीद है, जिसमें राज्यसभा सीट को लेकर विचार-विमर्श किये जाने की संभावना है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 18 , 2026, 07:40 PM