शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा

Wed, Feb 25 , 2026, 01:03 PM

Source : Uni India

मुंबई : विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों (Domestic stock markets) में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। बीएसई का संवेदी सूचकांक (BSE Sensex) सेंसेक्स 304.20 अंक की बढ़त के साथ 82,225.92 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 465.24 अंक (0.57 प्रतिशत) ऊपर 82,691.16 अंक पर था। बीच कारोबार में एक समय सेंसेक्स 82,807 अंक पर पहुंच गया था जो पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 681 अंक अधिक है।

आईटी और धातु सेक्टरों में अधिक तेजी रही। विशेषकर आईटी सेक्टर में पिछले कुछ दिनों से जारी बिकवाली के बाद कम स्तर पर लिवाली देखी गई। अन्य एशियाई बाजारों में रही तेजी से भी घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा मजबूत हुई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 87.95 अंक की बढ़त में 25,424.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 142.75 अंक यानी 0.56 प्रतिशत चढ़कर 25,567.40 अंक पर था।

रसायन को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांकों में तेजी देखी गई। आईटी, धातु, ऑटो, फार्मा, बैंकिंग, तेल एवं गैस और रियलिटी सेक्टरों की सूचकांक ऊपर थे। सेंसेक्स की बढ़त में इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एयरटेल का ज्यादा योगदान रहा। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर फिलहाल नीचे चल रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups