Encounter with Police in Chandigarh : पंजाब के गुरदासपुर में बुधवार सुबह पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में भारत-पाक सीमा (India-Pakistan border) के पास दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा आरोपी मारा गया। गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इंद्रजीत के रूप में की है। उन्होंने बताया कि शहर के पुराना शाला इलाके के पास हुई मुठभेड़ में रणजीत सिंह को गोली लगी है जिसकी बाद में ईलाज के दौरान मौत हो गई।
मुठभेड़ के दौरान एसएचओ दोरांगला की गाड़ी पलट गई। वहीं सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह की बांह पर गोली लग गई। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को एक चेक पोस्ट के भीतर सहायक उप-निरीक्षक गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना तब प्रकाश में आई जब अधियान गांव के सरपंच कमलजीत सिंह चेक पोस्ट पर पहुंचे और उन्हें मृत पाया। सरपंच ने पहले दोरांगला एसएचओ को फोन कर बताया था कि दोनों पुलिसकर्मी उनके फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं।
सुबह करीब 8:15 बजे जब सरपंच चेक पोस्ट पहुंचे, तो उन्होंने दोनों कर्मचारियों को मृत पाया, उनके शरीर पर गोलियों के निशान थे। जिस इलाके में शव मिले , वह हेरोइन तस्करी और सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार गिराए जाने के लिए संवेदनशील माना जाता है। गुरदासपुर पुलिस के मुताबिक कत्ल के बाद ही आरोपियों के बारे में जांच की जा रही थी। इस दौरान मोबाइल टावर लोकेशन के जरिए आलिनंगल के रहने वाले दिलावर सिंह और उसके साथी को हिरासत में लिया गया। जिस रात कत्ल हुआ, इनके मोबाइल घटनास्थल के आसपास एक्टिव मिले थे। दिलावर से पूछताछ के बाद पता चला कि कत्ल में रणजीत सिंह व इंद्रजीत सिंह शामिल हैं।
ये दोनों युवक सीमा से सटे गांव आदियां के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए पहुंची। इसी दौरान रणजीत सिंह ने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने रोकना चाहा तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। क्रॉस फायरिंग में रणजीत और इंद्रजीत को गोली लग गई। इसी दौरान सी आई ए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह को भी बांह पर गोली लग गई। रणजीत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इंद्रजीत की हालत खतरे से बाहर है। वहीं इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठाकुर , जांगिड़



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 25 , 2026, 12:44 PM