टिहरी : उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय (Tehri Garhwal District Court) में मंगलवार को बम होने की सूचना मिलने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें विस्फोटक (explosive device) होने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल हरकत में आ गईं और पूरे न्यायालय परिसर (entire court complex) को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस और बम निरोधक टीम (bomb disposal squads) द्वारा परिसर के कोने-कोने की गहन तलाशी ली जा रही है, जबकि आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश लखेड़ा ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी संभावित खतरे को गंभीरता से लिया जा रहा है। पूरे परिसर को सुरक्षा निगरानी में रखा गया है और जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 17 , 2026, 12:30 PM