Jhabua Weather Update : झाबुआ में बदला मौसम का मिजाज! तेज गर्मी के बीच हुई बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

Fri, Apr 03 , 2026, 12:59 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Drop in Temperatures in Jhabua : मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट (Jhabua Weather Update) ले ली है, जिसका असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है। बारिश और बादलों की आवाजाही ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है। इसी क्रम में आदिवासी जिला झाबुआ भी मौसम के इस बदलाव से अछूता नहीं रहा। यहां बीते दिन मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ और तेज गर्मी के बीच हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे वातावरण सुहावना (atmosphere pleasant) हो गया।

 स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपने चरम पर थी। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, झाबुआ में पिछले 24 घंटे में 5.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि रामा क्षेत्र में इससे अधिक 14.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते न सिर्फ तापमान में कमी आई, बल्कि हवा में नमी बढ़ने से मौसम काफी खुशनुमा हो गया। खेतों में भी इस बारिश का सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। 

मौसम के इस बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ ही वातावरण में ताजगी भर दी है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। वहीं पेटलावद के नाहरपुरा गांव में तेज आंधी-बारिश के दौरान एक हादसा हो गया। घर पर मौजूद बालू पिता पूंजा मैडा पर तेज आंधी के चलते पत्थर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक है और परिजन प्रशासन से सहायता की मांग कर रहे है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups