मुंबई: हनुमान जयंती के अवसर पर फिल्म 'पेड्डी' से राम चरण का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। हनुमान जयंती के शुभ मौके पर टीम ने राम चरण के 'पेड्डी पहलवान' अवतार का एक नया पोस्टर रिलीज़ किया है।
सोशल मीडिया पर 'पेड्डी' की टीम ने राम चरण का पहलवान वाला पोस्टर शेयर करके सबको हनुमान जयंती विश किया है। इस पोस्टर में राम चरण हाथ में मुद्गल पकड़े हुए दिख रहे हैं।
टीम ने कैप्शन में लिखा है, "इस शुभ दिन पर, हम सबको शक्ति, भक्ति और सकारात्मकता का आशीर्वाद मिले। हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!-टीम #पेड्डी। बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित 'पेड्डी' में राम चरण लीड रोल में हैं।
उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे। वेंकट सतीश किलारू के बैनर वृद्धि सिनेमाज और लीडिंग प्रोडक्शन हाउस मैथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से बनी यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 03 , 2026, 09:28 AM