राजिम कुंभ कल्प 2026 में रामकथा की अनुपम प्रस्तुति, अरुण गोविल ने बांधा समां

Mon, Feb 16 , 2026, 10:01 PM

Source : Uni India

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम की पावन धरा पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 (Rajim Kumbh Mela 2026) में आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का भव्य संगम देखने को मिला। त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध कलाकार अरुण गोविल ने “सुनो श्री राम कहानी” की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संपूर्ण परिसर भक्ति और श्रद्धा के दिव्य वातावरण से ओतप्रोत हो उठा। कार्यक्रम के दौरान अरुण गोविल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev) से आत्मीय भेंट की और राजिम कुंभ कल्प (Rajim Kumbh Mela) के भव्य आयोजन तथा उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अरुण गोविल ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, जनआस्था और आत्मीय आतिथ्य को अविस्मरणीय बताया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत उत्सव है।

राज्य सरकार आस्था, संस्कृति और पर्यटन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त हो रही है। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राजिम कुंभ कल्प 2026 के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान मिल रही है। राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह महोत्सव आस्था, संस्कृति और पर्यटन संवर्धन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups