AI Summit Jio Pavilion : इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में मोदी ने किया जियो पवेलियन का दौरा!

Mon, Feb 16 , 2026, 09:32 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को जियो के एआई पवेलियन का दौरा किया और विभिन्न कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence) आधारित मॉडलों और समाधानों की जानकारी ली।

इस सम्मेलन में देश-विदेश की कई टेक कंपनियां और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जियो पवेलियन में जियो इंटेलिजेंस, जियो संस्कृति एआई, (Jio Sanskriti AI) जियो आरोग्य एआई, जियो शिक्षा और जियो एआई होम जैसे मॉडलों को देखा। इन मॉडलों का उद्देश्य क्रमशः एंटरप्राइज इंटेलिजेंस, भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक सामग्री, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा समाधान और स्मार्ट होम आधारित एआई सुविधाओं को सुलभ बनाना है।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कंपनी द्वारा विकसित की जा रही एआई पारितंत्र और उसके विभिन्न आयामों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 16-20 फरवरी तक किया जा रहा है। इसमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और एआई क्षेत्र की 500 वैश्विक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups