नयी दिल्ली। देश की प्रमुख गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) में शुमार आईआईएफएल फाईनेंस लिमिटेड ने अपने व्यवसाय का दायरा बढ़ाने तथा पूंजी जुटाने के लिये प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र (NCD) के पब्लिक इश्यू (सार्वजनिक निर्गम) जारी करने का निर्णय लिया है। ये जो मंगलवार से मिलने शुरू होंगे और चार मार्च तक मिलेंगे। कंपनी के प्रतिनिधियों ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इनका इश्यू आकार 500 करोड़ रुपये है और 1,500 करोड़ रुपये तक के ओवरसब्सक्रिप्शन के लिए ग्रीन-शू विकल्प है। इस प्रकार इसका कुल आकार 2,000 करोड़ रुपये का होगा।
कंपनी ने निवेशकों को प्रतिवर्ष नौ प्रतिशत का ब्याज देने का वादा करते हुए कहा है कि इसमें निवेश करने के लिए 24 महीनों, 36 महीनों, और 60 महीनों की अवधि का विकल्प उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार ब्याज का पे-आउट मासिक, वार्षिक या मैच्योरिटी के बाद लिया जा सकता है। आईआईएफएल फाईनेंस लिमिटेड के संस्थापक एवं महाप्रबंधक निर्मल जैन ने कहा , ''आईआईएफएल फाईनेंस भारत की प्रमुख एनबीएफसी में से एक है। यह पूरे देश में मजबूत स्थिति रखती है। इसका डाईवर्सिफाईड रिटेल पोर्टफोलियो 46 लाख से अधिक वंचित ग्राहकों को क्रेडिट प्रदान करता है। इस प्रस्तावित कोष के माध्यम से हम क्रेडिट की उपलब्धता और अधिक बढ़ाएंगे तथा अपने वित्त पोषण स्रोतों का विस्तार करेंगे। पिछले कुछ सालों में आईआईएफएल फाईनेंस (IIFL Finance) ने बॉन्ड के माध्यम से कोष एकत्रित करने का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है तथा मूल राशि एवं ब्याज का समय पर भुगतान किया है।''
कंपनी ने दावा किया है कि 31 दिसंबर, 2025 तक आईआईएफएल फाईनेंस के पास 98,336 करोड़ रुपये के प्रबंधन के अंतर्गत समेकित ऋण आस्तियां (AUM) थे। कंपनी लगातार मजबूत परिसंपत्ति गुणवत्ता बनाकर रखती है। इस अवधि तक कंपनी की कंसोलिडेटेड लोन बुक के प्रतिशत हिस्से में कंपनी के पास 1.60 प्रतिशत सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) और 0.75 प्रतिशत नेट एनपीए हैं। इसके अलावा, 31 दिसंबर, 2025 तक कंपनी की 83.61 प्रतिशत कंसोलिडेटेड लोन बुक को पर्याप्त कोलेटरल द्वारा सुरक्षित कर लिया गया था, ताकि जोखिम और कम हो जाए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 16 , 2026, 06:35 PM