लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान (Former Prime Minister Imran Khan) को स्वास्थ्य चिंताओं (health concerns) के बीच अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सरकार के मंत्री तारीक फजल चौधरी (Tariq Fazal Chaudhary) ने इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मेडिकल बोर्ड से अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया गया है। यह फैसला विपक्ष द्वारा लगातार पाकिस्तानी सरकार (Pakistani government) पर बनाए जा रहे दबाव के बीच लिया गया है। इमरान की सेहत को लेकर दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने भी आवाज उठाई थी।
दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने मांग की है कि जेल में बंद इमरान को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। खबरों के अनुसार, 73 वर्षीय के इमरान की दाईं आंख की रोशनी खराब हो गयी है। उनकी कानूनी टीम का दावा है कि पिछले कई महीनों से अकेले कैद काट रहे इमरान की आंखों में इंफेक्शन हुआ है। अकरम ने एक्स पर लिखा कि अपने कप्तान इमरान खान की सेहत और उनकी तकलीफो के बारे में जानना उनके लिए बेहद तकलीफदेह है। उन्होंने कहा, "मैं दिल से गुजारिश करता हूं कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को पूरी संजीदगी से लें और उन्हें बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराएं। मेरी दुआएं उनके साथ हैं कि वे जल्द सेहतमंद हों और वह दोबारा पहले की तरह सेहतमंद हो जाएं।
वकार ने लिखा, "राजनीति से अलग हटकर देखें तो हमारे राष्ट्रीय नायक, जिन्होंने हमें खेल के मैदान पर हमारी सबसे बड़ी गौरवपूर्ण जीत दिलाई, एक कैंसर अस्पताल बनाया, जिसने मेरी मां सहित अनगिनत लोगों की मदद की, आज स्वास्थ्य आपात स्थिति से जूझ रहे हैं और उन्हें तुरंत उपचार की आवश्यकता है। मैं विनम्रतापूर्वक संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि उन्हें समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। जल्दी स्वस्थ हो जाइए कप्तान। शोएब अख्तर ने कहा, "उनकी आंख की रोशनी जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है उम्मीद है उन्हें सही और सबसे बढ़िया इलाज मिलेगा और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
हिद अफरीदी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा तक पहुंच मूल अधिकार है और इसे उपलब्ध कराया जाना चाहिए।" रमीज राजाने कहा कि उन्हें उम्मीद है 'मानवता की जीत होगी।' उन्होंने लिखा, "इमरान खान को पीड़ा में देखना और एक आंख की दृष्टि खोना भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला है। मोहम्मद हफीज ने भी इमरान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें उचित चिकित्सीय सुविधा देने की मांग का समर्थन किया है। भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जाडेजा ने शुक्रवार को पाकिस्तान के क्रिकेटरों से इमरान के समर्थन में आगे आने की अपील की।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 16 , 2026, 12:54 PM