मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर (Bollywood actress Saiyami Kher) ने फिल्म ‘हैवान (Haiwaan)’ में अपने फिटनेस आइडल अक्षय कुमार (fitness idol, Akshay Kumar) के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। सैयामी खेर, फिल्मकार प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म हैवान में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Bollywood superstar Akshay Kumar) के साथ नज़र आने वाली हैं। सैयामी के लिए यह फिल्म बेहद खास है, क्योंकि अक्षय कुमार लंबे समय से उनके फिटनेस और अनुशासन भरे जीवन के सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
बॉलीवुड के सबसे फिट और अनुशासित सितारों में गिने जाने वाले अक्षय कुमार ने अपनी सेहत, खेल और एक्शन फिल्मों के प्रति समर्पण से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। सैयामी, जो खुद फिटनेस और खेलों को अपने जीवन और करियर का अहम हिस्सा है और ये मानती हैं कि यह जोड़ी दो ऐसे कलाकारों को साथ लाती है जिनकी सोच और ऊर्जा एक जैसी है।फिल्म हैवान के सेट पर दोनों कलाकारों का रिश्ता कैमरे से आगे तक दिखा। शूटिंग के दौरान अक्षय और सैयामी अक्सर साथ में खेलते और फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लेते नजर आए।
सैयामी ने हाल ही में एक मज़ेदार वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे साथ में खेलते दिख रहे हैं। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आया और दोनों की केमिस्ट्री की खूब सराहना हुई। सैयामी ने कहा, “मैं अक्षय सर की फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। वह असली फिल्म स्टार हैं जिन्होंने मुझे मेरी फिटनेस यात्रा में प्रेरित किया। उनका अनुशासन, जीवनशैली और सेहत को प्राथमिकता देना हमेशा से मेरे लिए प्रेरणा रहा है।
अब प्रियदर्शन सर की हैवान में उनके साथ काम करना मेरे लिए बहुत रोमांचक है। मुझे उनकी सबसे खास बात यह लगती है कि बॉलीवुड के सबसे फिट स्टार और ‘ओजी खिलाड़ी’ होने के बावजूद वह अपनी जड़ों को कभी नहीं भूलते। वह स्टंटमैन का खास ख्याल रखते हैं और हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं। मैं हमेशा से खेल और फिटनेस को अपने करियर का हिस्सा मानती आई हूं, और उनके साथ काम करके मैंने बहुत कुछ सीखा है। वह आज जहां हैं, वह उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की वजह से हैं। यह सच में काबिल-ए-तारीफ है।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 16 , 2026, 03:08 PM