हरिद्वार। उत्तराखंड (Uttarakhand) में हरिद्वार जिले (Haridwar district) के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में रविवार को तड़के सड़क हादसे ( Road accident) में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस के अनुसार तीन युवक एक बाइक से भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेडपुर चौक के पास ईंट-भट्टे के समीप उनकी बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई।
इस हादसे में 28 वर्षीय शिवम और 26 वर्षीय सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय अमन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने मदद का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एम्बुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भेज किया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 15 , 2026, 02:46 PM