Wild Elephant Terror in Hazaribagh District: झारखंड के हजारीबाग जिले (Hazaribagh district) के चूरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में बीती रात हाथियों ने 6 व्यक्तियों की जान ले ली। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि चार व्यक्ति एक ही परिवार के रहने वाले हैं। पूरा परिवार रात में सोया हुआ था और अचानक पांच हाथियों का झुंड (herd of five elephants) घर पर धाबा (suddenly attacked) बोल दिया। घर पर सो रहे हैं एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गई है।
विकास कुमार उज्ज्वल, डी एफ ओ, पूर्वी वन प्रमंडल, हजारीबाग ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह हाथी का झुंड बोकारो और रामगढ़ के सिमाने पर बीते रात था। देर रात हाथी चूरचू प्रखंड के आंगो गांव के निकट गोंदवार पहुंच गया। भुइयां टोली में एक घर में अनाज की तलाश में पहुंचा। उस समय घर में सभी लोग सो रहे थे। हाथी को देख घर के लोग बाहर निकले और इस दौरान हाथियों में एक ही घर के 4 लोगों को चपेटे में ले लिया। पास में दो अन्य लोग थे उन्हें भी हाथी ने अपने चपेट में ले लिया। उन दोनों की भी मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 6 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। इसके पहले भी इस क्षेत्र में हाथियों का आतंक रहा है। विभाग कभी भी हाथी को भगाने के लिए संवेदनशील नहीं रहा। यही कारण है कि इतनी बड़ी घटना घट गई। श्री महतो ने कहा कि मृतक परिवार के साथ संवेदना है। सरकारी प्रावधान के अनुसार प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। घटना स्थल पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे। पीड़ितों के साथ दुख प्रकट किया। भरसक मदद का आश्वासन दिया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 13 , 2026, 12:53 PM