नयी दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों (Commodity markets) में बीते सप्ताह चावल (Rice) के औसत भाव बढ़ गये। चावल के विपरीत गेहूं (wheat) में नरमी रही। दालों और चीनी (Pulses and sugar) के दाम भी बढ़ गये जबकि खाद्य तेलों (Edible oils) में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 11 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,822 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं तीन रुपये सस्ता हुआ और सप्ताहांत पर 2,863 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा नौ रुपये चढ़कर 3,337 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।
बीते सप्ताह खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव रहा। पाम ऑयल की औसत कीमत 93 रुपये और मूंगफली तेल की 72 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल 34 रुपये और सरसों तेल तीन रुपये महंगा हुआ। वनस्पति में 17 रुपये और सोया तेल में छह रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी।
सप्ताह के दौरान तुअर दाल औसतन 189 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। उड़द दाल की कीमत 79 रुपये और मूंग दाल की 25 रुपये बढ़ गयी। चना दाल में 22 रुपये और मसूर दाल में 15 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।
मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 21 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े। चीनी भी 10 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के औसत थोक भाव शनिवार को इस प्रकार रहे-
तुअर दाल 10974.18 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2862.70 रुपये और चावल 3821.61 रुपये प्रति क्विंटल और आटा (गेहूं) 3337.02 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
चीनी-गुड़ : चीनी एस 4299.09 रुपये और गुड़ 5001.32 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।
खाद्य तेल : सरसों तेल 17680.02 रुपये, मूंगफली तेल 17969.08 रुपये, सूरजमुखी तेल 16347.81 रुपये, सोया तेल 13996.31 रुपये, पाम ऑयल 12702.35 रुपये और वनस्पति 14537.85 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर रहा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 08 , 2026, 12:56 PM