जागरेब (क्रोएशिया)। भारत (india) की मनीषा भानवाला (Manisha Bhanwala) ने जागरेब ओपन 2026 कुश्ती टूर्नामेंट (Zagreb Open 2026 Wrestling Tournament) में महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण जीता, जबकि अंतिम पंघाल (Antim Panghal) ने 53 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
एशियाई चैंपियन मनीषा भानवाला ने क्वालिफायर में स्वीडन की टिंड्रा डेलमिर को 9-4 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की, जिसके बाद क्वार्टर-फाइनल में कजाकिस्तान की निलुफर रैमोवा के खिलाफ 14-4 से शानदार जीत दर्ज की।
इसके बाद भारतीय पहलवान ने जर्मनी की एमोरी एंड्रिच को 11-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उन्होंने शनिवार को जापान की पूर्व अंडर-23 विश्व चैंपियन हिमेका तोकुहारा को 3-0 से हराकर जागरेब ओपन में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक जीता।
दो बार की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की कांस्य पदक और ओलंपियन अंतिम पंघाल ने भी 53किग्रा वर्ग में पोडियम फिनिश के साथ जागरेब में भारत की पदक संख्या में इजाफा किया।
उन्होंने क्वार्टर में अमेरिका की केटी गोमेज को 11-0 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की, लेकिन सेमीफाइनल में एक और अमेरिकी पहलवान और आखिर में चैंपियन बनी एवरेस्ट लेडेकर से हार गईं। यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा, लेकिन अंतिम क्राइटेरिया के आधार पर हार गईं।
कांस्य पदक मुकाबले में, अंतिम पंघाल ने अपनी ही देश की अंजली कछवा को 10-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, जो क्वार्टर फाइनल में एवरेस्ट लेडेकर से हार गई थीं।
इस बीच, दीक्षा मलिक ने भी 72किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत जीता। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया की वेरोनिका विल्क को 4-0 से और सेमीफाइनल में क्रिस्टीना ब्रात्चिकोवा को 4-2 से हराया।
फाइनल में, दीक्षा मलिक को तुर्की की पेरिस 2024 की कांस्य पदक विजेता बुसे तोसुन कैवुसोग्लू से 5-2 से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
प्रिया भी महिलाओं के 76 किग्रा वर्ग में कांस्य मुकाबले में पहुंचीं, लेकिन फ्रांस की केंड्रा डाचर से 6-0 से हार गईं।
ग्रीको-रोमन स्पर्धा में, भारत के अमन 77 किग्रा वर्ग में क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए, जबकि रोहित 87 किग्रा वर्ग में क्वालिफायर से आगे नहीं बढ़ पाए।
शनिवार को मिले तीन पदकों के साथ टूर्नामेंट में भारत के पदकों की संख्या 14 हो गई है। जिसमें दो स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक शामिल है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 08 , 2026, 02:22 PM