हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) में साइबराबाद पुलिस (Cyberabad Police) की साइबर (Cyber) अपराध शाखा ने 30 जनवरी से पांच फरवरी के दौरान अलग-अलग राज्यों से नौ साइबर अपराध मामलों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार (12 accused arrested) किया है।
साइबर अपराध शाखा के उपायुक्त टी साई मनोहर (Deputy Commissioner T. Sai Manohar) ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में जानकारी दी कि गिरफ्तार 12 में से सात व्यापार धोखाधड़ी मामलों में शामिल थे, जबकि अन्य ऑनलाइन रोजगार घोटाले और डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े थे।
साइबर अपराध पुलिस ने अदालत से 58 मामलों में 406 वापसी आदेश हासिल किये। इससे पीड़ितों को लगभग 1.04 करोड़ रुपये वापस मिले।
इस हफ़्ते दर्ज हुए सबसे अहम मामलों में से एक बड़े पैमाने पर ऑनलाइन रोजगार धोखाधड़ी का था। इसमें एक महिला से जानी-मानी बहुराष्ट्रीय कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर की नौकरी का वादा कर 20.80 लाख रुपये की ठगी की गयी।
आरोपी ने जाने-माने जॉब पोर्टल का नाम लिया और झूठा दावा किया कि पीड़िता को डेलॉयट में नौकरी मिल गयी है। उसका भरोसा जीतने के लिए नकली साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद उसे बार-बार आवेदन, साक्षात्कार और प्रक्रिया शुल्क के लिए पैसे देने के लिए उकसाया गया।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि पैसे लेने के बाद आरोपी ने जवाब देना बंद कर दिया और कोई नियुक्ति पत्र या पैसे वापस नहीं दिये। जांच में पता चला कि ठगे पैसे को पता चलने से बचने के लिए कई बैंक अकाउंट के जरिए भेजा गया था।
इस मामले में पुलिस ने दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुरुषोत्तम शर्मा की पहचान बतौर मुख्य धोखेबाज के तौर पर हुई, जबकि कुलदीप कुमार उर्फ सुनील ने अपराध को आसान बनाने के लिए कमीशन पर सिम कार्ड और बैंक अकाउंट दिये।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 08 , 2026, 10:50 AM