आज लखनऊ में सपा की बड़ी बैठक, सदन को लेकर अखिलेश यादव बनाएंगे रणनीति

Sun, Feb 08 , 2026, 10:08 AM

Source : Uni India

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) (Samajwadi Party (SP) की एक अहम बैठक आज लखनऊ (Lucknow) में आयोजित की जा रही है। सुबह 11 बजे सपा विधानमंडल (Legislature) दल की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Chairman Akhilesh Yadav) करेंगे। बैठक में आगामी बजट (Budget) सत्र को लेकर सदन (House) के भीतर और बाहर सरकार को घेरने की रणनीति तय (Strategy decided) की जाएगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जनहित से जुड़े सवालों पर सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा करने का विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा। बैठक में विधायकों को सत्र के दौरान एकजुट होकर मुखर भूमिका निभाने के निर्देश दिए जा सकते हैं। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष के तीखे तेवरों के चलते सदन में हंगामे के आसार भी जताए जा रहे हैं। सपा की रणनीति सरकार को जवाबदेह बनाने और जनसमस्याओं को सदन के केंद्र में लाने पर केंद्रित रहेगी।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू हो रहा है। सपा नेतृत्व इस सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, विशेष गहन पुनरीक्षण और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups