बसपा को कमजोर करने की साजिश, मायावती ने कहा- धर्म व जाति के नाम पर राजनीति की जा रही है 

Sat, Feb 07 , 2026, 12:30 PM

Source : Uni India

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Bahujan Samaj Party Mayawati) ने 2027 के विधानसभा चुनाव (2027 assembly elections) को लेकर लखनऊ में एक अहम बैठक की। उन्होंने कहा कि बसपा को कमजोर करने की साजिश लगातार चल रही है और धर्म व जाति के नाम पर राजनीति की जा रही है, जो देशहित में नहीं है।

इस बैठक में जोनल प्रभारी से लेकर विधानसभा प्रभारी तक शामिल हुए। पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा, उमाशंकर सिंह और आकाश आनंद भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक से पहले मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जिला और विधानसभा स्तर के बड़ी संख्या में नेता इस बैठक में पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा को कमजोर करने की साजिश लगातार चल रही है और धर्म व जाति के नाम पर राजनीति की जा रही है, जो देशहित में नहीं है।

मायावती ने कहा कि लोगों को आपस में लड़ाने की राजनीति से जनता के वास्तविक मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सत्ता में बैठी पार्टियां जनहित के काम करने में पूरी तरह विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है, ऐसे में पार्टी को पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरना होगा। बैठक में 2027 की चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups