Highway Toll Letter: इटावा-बरेली हाईवे टोल का मामला गडकरी तक पहुंचा!

Fri, Feb 06 , 2026, 07:22 PM

Source : Uni India

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बख्तियारपुरा टोल प्लाजा पर शुरू की गई वसूली के विरोध में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे (MP Jitendra Kumar Dohare) ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। सांसद ने पत्र में टोल वसूली को नियमों के विरुद्ध बताते हुए इसे तत्काल बंद कराने का अनुरोध किया है।

सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रावधानों के अनुसार 60 किलोमीटर की दूरी के भीतर दूसरा टोल प्लाजा स्थापित नहीं किया जा सकता, जबकि बख्तियारपुरा टोल प्लाजा से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर बरही (मध्य प्रदेश) में पहले से टोल संचालित है। ऐसे में कम दूरी पर नया टोल शुरू किया जाना नियमों का उल्लंघन है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित मार्ग पर दतावली नहर पुल और लोहिया नहर पुल सहित कई स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरा है। अधूरे मार्ग पर टोल वसूली शुरू करना एनएचएआई के मानकों के विपरीत है और इससे आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

सांसद ने केंद्रीय मंत्री से जनहित में बख्तियारपुरा टोल प्लाजा की वसूली तत्काल प्रभाव से रोकने तथा पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि नियमों की अनदेखी कर टोल वसूली किया जाना जनता के साथ अन्याय है और इस पर शीघ्र कार्रवाई अपेक्षित है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups