UGC Protest Enthusiasm: देवरिया में यूजीसी नियम के विरोध में मांगपत्र अभियान तेज, लोगों में दिखा उत्साह!

Thu, Feb 05 , 2026, 07:20 PM

Source : Uni India

देवरिया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के विरोध में समान न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले चलाए जा रहे मांग पत्र अभियान को जिले में व्यापक समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को शहर के सुभाष चौक और देवरिया तहसील परिसर में लगाए गए कैंपों में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र भरा।

समिति के अनुसार सुभाष चौक पर करीब 700 तथा तहसील परिसर में लगभग 1000 से अधिक लोगों ने मांगपत्र भरकर नए नियमों को समाप्त करने की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सामंत मिश्रा के नेतृत्व में वकीलों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी की। समिति का कहना है कि प्रस्तावित नियम समाज में विसंगति, भेदभाव और अलगाव की स्थिति पैदा कर सकते हैं, इसलिए इन्हें तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। भरे गए मांगपत्र 16 फरवरी को चंडिका छात्रावास मैदान में आयोजित महापंचायत के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपति को प्रेषित किए जाएंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups