पटना। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार (Dr. Prem Kumar) ने गुरुवार को कहा कि बोधगया कॉरिडोर का निर्माण उज्जैन और काशी कॉरिडोर की तर्ज पर किया जाएगा। राज्य विधानसभा में कुमार सर्वजीत के तारांकित प्रश्न पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के उत्तर के दौरान हस्तक्षेप करते हुए श्री कुमार ने कहा कि बोधगया में उज्जैन और काशी की तर्ज पर कॉरिडोर निर्माण का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि बोधगया और गया बौद्ध और हिंदू धर्मावलंबियों के लिए पवित्र स्थल हैं। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण के लिए एक समिति का गठन किया गया है।
कुमार सर्वजीत ने सभा की कार्यवाही के दौरान पूरक प्रश्न के माध्यम से कहा कि बोधगया में 500 से अधिक मंदिर हैं और यहां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध श्रद्धालु आते हैं, लेकिन मंदिर के ठीक पीछे की सड़क की स्थिति जर्जर है, जिससे पर्यटकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने श्री सर्वजीत के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि बौद्ध मंदिर के पीछे एक विशेष सड़क के निर्माण का मुद्दा छह माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में सभी पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 05 , 2026, 06:30 PM