झारखंड के शिक्षा विभाग के पास वेतन देने तक के लिए बजट नहीं बचा है: बाबूलाल मरांडी

Wed, Feb 04 , 2026, 03:31 PM

Source : Uni India

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सीएम हेमंत पर बड़ा आरोप लगाया है। मरांडी ने कहा कि झारखंड के शिक्षा विभाग (Jharkhand Education Department) के पास वेतन देने तक के लिए बजट नहीं बचा है। मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन ने झारखंड को दिवालियापन की कगार पर ला खड़ा किया है।

झारखंड के शिक्षा विभाग के पास वेतन देने तक के लिए बजट नहीं बचा है। स्थिति यह है कि राज्य के 10 जिलों में हाई स्कूल शिक्षकों को पिछले 6 महीनों से वेतन नहीं मिला, जबकि 161 शिक्षक-कर्मचारियों के वेतन का 6.18 करोड़ रुपये बकाया है। छात्रों की छात्रवृत्ति, पोशाक योजना, मिड-डे मील, किताबें और अन्य शैक्षणिक योजनाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

राज्य का खजाना खाली हो चुका है। विकास योजनाओं के नाम पर लूट, कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार ने झारखंड को इस स्थिति में पहुंचा दिया है।
हेमंत सोरेन के ऊर्जा विभाग के खाते से 100 करोड़ की डकैती हो चुकी है। कुल मिलाकर झारखंड सरकार के खजाना का ₹10,000 करोड़ कहाँ गया, इसका पता नहीं चल रहा। जब तक शिक्षकों के वेतन का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के वेतन पर भी रोक लगाई जानी चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में लिए गए नौ अहम फैसले! मादक पदार्थों की रोकथाम की दिशा में बड़ा निर्णय,10 जिलों में होगा जिला स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अनुच्छेद 224ए का इस्तेमाल कर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति मंजूर की, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 115
Bhor Ghat Horrific gas Tanker Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज 'महाट्रैफिक'; 'इन' दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील
आज ममता बनर्जी उच्चतम न्यायालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से होंगी पेश, कर रही हैं बंगाल एसआईआर प्रक्रिया को रोकने की मांग
ऑनलाइन गेमिंग ने ली जान ! गाज़ियाबाद में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups