वाशिंगटन। कुख्यात बाल तस्कर जेफरी एपस्टीन ने कथित तौर पर अपने पत्राचार में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (President Emmanuel Macron) का ज़िक्र किया था, जो कथित तौर पर एक प्रगतिशील एजेंडा को बढ़ावा देने की संभावनाओं में रुचि रखते थे। नये दस्तावेज़ों में रविवार को यह दावा किया गया। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा प्रकाशित एपस्टीन मामले (Epstein Case) में एक ई-मेल की कॉपी में कहा गया है, “ मैक्रों की ओर से। हमारा मानना है कि इन चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए हमें शासन और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के प्रारूप, प्रतिबद्धताओं और सार्वजनिक और निजी हितधारकों के बीच संबंधों और सामाजिक-आर्थिक साधनों पर पुनर्विचार करने, उनका पुनर्निर्माण करने और उनका आविष्कार करने की जरूरत है। आप अधिक ‘प्रगतिशील’ भविष्य को बढ़ावा देने के लिए किन सामाजिक-आर्थिक नवाचारों का समर्थन करेंगे? ” यह पत्र सितंबर 2018 में दावोस में विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष बोर्गे ब्रेंडे को एक ऐसी ई-मेल से भेजा गया था जो संभवतः एपस्टीन का था।
एपस्टीन के पत्राचार के एक और हिस्से से पता चला कि अमीराती व्यवसायी सुल्तान अहमद बिन सुलेयम ने मार्च 2016 में एपस्टीन को लिखा था, जिसमें कहा गया था कि फ्रांस में अपने व्यवसाय के संबंध में उनकी तत्कालीन फ्रांस के अर्थव्यवस्था मंत्री मैक्रों के साथ ‘अच्छी बातचीत’ हुई थी। अमेरिकी उप अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने शुक्रवार को एपस्टीन मामले से संबंधित सामग्री के प्रकाशन के पूरा होने की घोषणा की। नवीनतम रिलीज़ के साथ, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा की कुल मात्रा 35 लाख फ़ाइलों से अधिक हो गयी है, जिसमें जांच से संबंधित दस्तावेज़, ई-मेल, फ़ोटो और वीडियो शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि 2019 में एपस्टीन पर अमेरिका में नाबालिगों की मानव तस्करी का आरोप लगाया गया था, जिसमें उसे 40 साल तक की सजा हो सकती थी। इससे पहले उसे 2008 में बाल तस्करी का दोषी भी पाया गया था। अभियोजकों ने कहा कि उसने 2002 और 2005 के बीच दर्जनों नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया, उन्हें नकद भुगतान किया और कुछ का इस्तेमाल दूसरों को भर्ती करने के लिए किया, कुछ पीड़ितों की उम्र 14 साल जितनी कम थी। जुलाई 2019 में, मैनहट्टन की एक अदालत ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया और उसी महीने बाद में उसने कैद में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। शादाब.श्रवण



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 01 , 2026, 09:35 PM