Punjab Bindra Mourning: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष, सुरजीत हॉकी सोसाइटी ने बिंद्रा के निधन पर जताया शोक!

Mon, Jan 26 , 2026, 02:31 PM

Source : Uni India

जालंधर। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (President Amarinder Singh Raja Warring) और सुरजीत हॉकी सोसाइटी,(Surjit Hockey Society) जालंधर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इंदरजीत सिंह बिंद्रा (Inderjit Singh Bindra) का रविवार को दित अचानक उनकी हालत बिगड़ गयी, उन्होंने शाम को करीब साढ़े छह बजे आखिरी सांस ली।

सुरजीत हॉकी सोसाइटी, जालंधर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इकबाल सिंह संधू ने कहा कि सुरजीत हॉकी सोसाइटी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत ल्ली में उनके निवास पर निधन हो गया था। दोपहर बाद भोजन के उपरांसिंह बिंद्रा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि एक दूरदर्शी प्रशासक और भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी बिंद्रा खेल समुदाय के एक स्तंभ थे। विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में उनके अथक प्रयासों, खासकर मोहाली क्रिकेट स्टेडियम ने हॉकी सहित सभी खेलों में खेल प्रशासन के लिए एक उच्च मानक स्थापित किया। उन्होंने
कहा, " हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनायें शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। "

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया 'एक्स' (saying) पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के लंबे समय तक हेड रहे श्री इंदरजीत सिंह बिंद्रा के 84 साल की उम्र में निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। भारतीय क्रिकेट की प्रगति और उसे पेशेवर बनाने में उनके योगदान को सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups