Modi pays: मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के शहीदों को नमन किया

Mon, Jan 26 , 2026, 12:19 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 77 वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक (National War Memorial) पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के शहीदों को नमन किया। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस उत्सव का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस समारोह के लिये गार्ड ऑफ ऑनर की कमान एक वायु सेना अधिकारी, स्क्वाड्रन लीडर हेमंत सिंह कन्याल ने संभाली।

शहीद नायकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया, जिसके बाद बिगुल बजाने वालों ने 'राउज' बजाया। गार्ड कमांडर ने एक बार फिर सलामी शस्त्र का आदेश दिया, जिससे समारोह औपचारिक रूप से समाप्त हो गया। राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ कर्तव्य पथ पर बने मुख्य मंच की ओर रवाना हुए। कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति के आगमन के समय सैन्य बैंड द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups