मुंबई। देश के पूंजी बाजार (Capital market) में विदेशी संस्थागत निवेश (एफपीआई) (FPI) में जनवरी में अबतक 27,454 करोड़ रुपये की गिरावट (Decline) दर्ज की गयी है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई (FPI) निवेशकों ने जनवरी में शुद्ध रूप से 33,518 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। अन्य माध्यमों में वे शुद्ध रूप से लिवाल रहे हैं।
शुद्ध बिकवाली का मतलब है कि उनकी बिक्री खरीद से अधिक रही। डेट में उन्होंने 5,538 करोड़ रुपये लगाये। हाइब्रिड माध्यमों में उनका निवेश 23.68 करोड़ रुपये रहा। म्यूचुअल फंड में उनका निवेश 626 करोड़ रुपये रहा। यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई निवेशक भारतीय पूंजी बाजार (Indian capital market) से पैसा निकाल रहे हैं। इससे पहले दिसंबर 2025 में उन्होंने शुद्ध रूप से 38,721 करोड़ रुपये निकाले थे। पिछले साल उन्होंने कुल 83,972 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 25 , 2026, 11:51 AM