Cybercrime is on the rise: नए साल की शुरुआत के साथ श्रीलंका की राष्ट्रीय साइबर प्रतिक्रिया एजेंसी (Sri Lanka's National Cyber Response Agency) ने एक चिंताजनक आंकड़ा पेश किया है। वर्ष 2025 के दौरान देश में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और साइबर अपराधों (cybercrimes) से संबंधित 12,650 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।
श्रीलंका कंप्यूटर इमरजेंसी रेडीनेस टीम एजेंसी (Sri Lanka Computer Emergency Readiness Team Agency) के अनुसार, रिपोर्ट की गई शिकायतों में सबसे बड़े हिस्सों में सोशल मीडिया पर नकली प्रोफाइल बनाना और मौजूदा खातों को हैक करना शामिल है। इसके अलावा वित्तीय खाधड़ी,ऑनलाइन वित्तीय घोटाले और डिजिटल पेमेंट से जुड़े फ्रॉड और साइबर उत्पीड़न या साइबर बुलिंग और अपमानजनक सामग्री का प्रसार के मामले भी बड़े प्रकार के अपराध हैं।
एजेंसी के इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी इंजीनियर चारुका दमुनुपोला के अनुसार भ्रामक सूचनाओं और झूठी खबरों का बढ़ना भी एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। उन्होंने जनता और संगठनों को सलाह दी है कि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। एजेंसी ने जोर दिया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर बिना देरी किए शिकायत दर्ज करानी चाहिए। यह न केवल वित्तीय और व्यक्तिगत नुकसान को कम करने में मदद करती है, बल्कि जांच एजेंसियों को अपराधियों तक तेजी से पहुंचने में भी सक्षम बनाती है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 02 , 2026, 12:56 PM