नयी दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों (domestic wholesale) में बुधवार को चावल के औसत भाव लगभग स्थिर रहे जबकि गेहूं में तेजी देखी गयी। चीनी और दालों के भाव टूट गये। खाद्य तेलों (Edible oils) में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 3,851 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूं आठ रुपये मजबूत होकर 2,860 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटा छह रुपये महंगा हुआ। दाल-दलहनों में तुअर दाल औसतन 33 रुपये और चना दाल 28 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। उड़द दाल 20 रुपये और मूंग दाल 10 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। मसूर दाल में नौ रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।
विदेशों में मलेशिया (international markets) के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा 20 रिंगिट फिसलकर 4,050 रिंगिट प्रति टन रह गया। मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49.33 डॉलर के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की औसत कीमत 60 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वनस्पति 25 रुपये और सायो तेल 23 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। पाम ऑयल में 19 रुपये और मूंगफली तेल में सात रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। सूरजमुखी तेल दो रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव में 35 रुपये प्रति क्विंटल टूट गये। चीनी भी 14 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 31 , 2025, 06:36 PM