Australian Citizens Express: ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने ऑकस समझौते के अंतर्गत अमेरिकी परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बियों पर चिंता व्यक्त की

Sun, Dec 28 , 2025, 06:21 PM

Source : Uni India

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में रेडियोधर्मी अपशिष्ट एवं क्षेत्रीय सुरक्षा जोखिमों के मद्देनजर ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने अमेरिकी वर्जीनिया-श्रेणी (US Virginia-class) की पनडुब्बियों को ऑस्ट्रेलिया में तैनाती के दौरान परमाणु हथियारों से लैस करने की संभावना पर चिंता व्यक्त की है। यह जानकारी एबीसी प्रसारक (ABC broadcaster) ने रविवार को दी। रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के रॉकिंगहैम शहर के स्थानीय लोगों ने 2027 से शहर के समीप स्थित एचएमएएस स्टर्लिंग नौसैनिक अड्डे पर पनडुब्बियों की तैनाती करने वाली योजनाओं से पहले ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित हुई बैठकों के दौरान इन चिंताओं को व्यक्त किया।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने पहले कहा था कि परमाणु ऊर्जा द्वारा संचालित पनडुब्बियों पर अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑकस त्रिपक्षीय सहयोग परमाणु हथियारों के अप्रसार संधि का उल्लंघन करता है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इसका मूल्यांकन करने का आह्वान किया था। गौरतलब है कि ऑकस एक त्रिपक्षीय रक्षा साझेदारी है जिसकी घोषणा अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने सितंबर 2021 में की थी। इस साझेदारी का पहला चरण अमेरिकी एवं ब्रिटिश प्रौद्योगिकी का उपयोग करके परमाणु ऊर्जा द्वारा संचालित पनडुब्बियों द्वारा ऑस्ट्रेलियाई बेड़े का निर्माण करने से संबंधित है। दूसरे चरण में अंडरवाटर रोबोटिक्स, क्वांटम इलेक्ट्रॉनिक्स, साइबर सुरक्षा एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताएं, सुपरसोनिक हथियार और उनके खिलाफ रक्षा तंत्र सहित कई प्रौद्योगिकियों का विकास शामिल है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups