दार ए सलाम। पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया में माउंट किलिमंजारो पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (helicopter crashed) होने से पांच लोगों की मौत हो गयी। तंज़ानिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि दुर्घटना के समय विमान मेडिकल आपातकालीन स्थिति में लोगों को निकालने का काम कर रहा था। तंजानिया नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (TCAA) के एक बयान के अनुसार, हेलीकॉप्टर बुधवार को बाराफू कैंप (Barafu Camp) के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ जो पहाड़ की चोटी पर पहुंचने की कोशिश करने वाले पर्वतारोहियों के लिये आखिरी पड़ावों में से एक है।
स्थानीय मीडिया मवानंची और ईस्ट अफ्रीका टीवी ने किलिमंजारो के क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख साइमन माइगवा के हवाले से बताया कि दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर मेडिकल बचाव अभियान पर था। मरने वालों में पायलट, एक डॉक्टर, एक गाइड और दो विदेशी पर्यटक शामिल थे। पर्यटकों की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह क्रैश माउंट किलिमंजारो पर 4,670 और 4,700 मीटर की ऊंचाई पर हुआ, जो समुद्र तल से लगभग 6,000 मीटर ऊपर है और अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है। माउंट किलिमंजारो एक प्रमुख टूरिस्ट आकर्षण है जहां हर साल अनुमानित 50,000 पर्वतारोही आते हैं। अधिकारियों ने अभी तक क्रैश के कारणों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 25 , 2025, 03:02 PM