Elon Musk Net Worth: 700 अरब डॉलर पार, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का नया रिकॉर्ड

Sun, Dec 21 , 2025, 10:38 AM

Source : Uni India

वॉशिंगटन। अमेरिका (America) के उद्योगपति एलन मस्क (Industrialist Elon Musk) 700 अरब डॉलर ($700 billion) से ज्यादा की सम्पति वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए है।
फोर्ब्स मैगज़ीन (Forbes Magazine) ने यह जानकारी दी है। डेलावेयर शीर्ष अदालत (Delaware Supreme Court) के मस्क (Elon Musk) के 2018 टेस्ला स्टॉक विकल्प पैकेज को अमान्य करने वाले निचली अदालत (court) के फैसले को पलटने के बाद मस्क की दौलत बढ़ गई, जिसकी अब कीमत 139 अरब डॉलर ($139 billion) है।
फोर्ब्स ने कहा कि उसका अनुमान है कि इस फैसले के खिलाफ सफलतापूर्वक अपील करने के बाद मस्क की कुल सम्पति रिकॉर्ड 749 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।
मैगजीन ने पहले मस्क को 600 अरब अमरीकी डॉलर से ज़्यादा सम्पति वाला पहला व्यक्ति बताया था जब स्पेसएक्स ने एक आईपीओ की घोषणा की थी जिसमें कंपनी की कीमत 800 अरब अमरीकी डॉलर थी।
हाल ही में मार्च 2020 तक मस्क की कुल सम्पति 24.6 अरब अमरीकी डॉलर आंकी गई थी। जनवरी 2021 में वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उसी साल उन्होंने 300 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया और 2024 में मस्क की कुल सम्पति बढ़कर 500 अरब डॉलर से ज़्यादा हो गई।
मस्क के अलावा ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन की कुल सम्पति 400 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुँची है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups