लोग अपने घरों में आईना और घड़ी लगाते हैं, लेकिन इन्हें लगाते समय अक्सर ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं और घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।
अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो इसका कारण आपके घर में गलत दिशा में रखी घड़ी या आईना हो सकता है (Vastu Tips for Clock)। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी और आईना (Clock and mirror) को सही दिशा में न लगाने से नेगेटिव असर बढ़ सकते हैं। तो, आइए जानते हैं घड़ी और आईना लगाने के वास्तु नियमों के बारे में।
आईना और घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए?
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार, घर की पूर्व या उत्तर दिशा में आईना लगाना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनती है, जिससे पैसे का फायदा होने की संभावना बनती है। इससे नाम और बिजनेस भी बढ़ता है। उत्तर दिशा को घड़ी लगाने के लिए शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिशा में घड़ी लगाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और करियर में सफलता मिलती है। क्या बेडरूम में आईना और घड़ी लगाई जा सकती है?
अगर आप अपने बेडरूम में आईना लगा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि सोने वाले व्यक्ति का रिफ्लेक्शन आईने पर न पड़े। माना जाता है कि इस गलती से नेगेटिव एनर्जी (Negative energy) पैदा होती है। बेड के सामने या ऊपर घड़ी लगाने से भी बचना चाहिए।
इस दिशा में आईना और घड़ी न लगाएं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण और पश्चिम दिशा में आईना लगाने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस गलती से परिवार में कलह होती है। साथ ही, घर की दक्षिण दिशा में घड़ियां नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इस दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है।
इन बातों का ध्यान रखें
घर में कभी भी टूटे हुए आईने और टूटी हुई घड़ियां नहीं रखनी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के लिए बुरी किस्मत आ सकती है और घर में अशांति हो सकती है। अगर आपके घर में कोई टूटी हुई घड़ी है, तो उसे ठीक करवा लें या घर से हटा दें।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 03 , 2025, 12:35 PM