भारत ने ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी, और हेल्पलाइन नंबर भी जारी की 

Wed, Apr 08 , 2026, 02:00 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली : भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम (ceasefire between the United States and Iran) के मद्देनजर ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से दूतावास द्वारा सुझाए गए मार्गों का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द देश से बाहर निकालने की अपील की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy in Tehran) ने मंगलवार को इस संबंध में जारी परामर्श को बुधवार को एक बार फिर जारी करते हुए भारतीय नागरिकों (Indian citizens) को ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

 दूतावास ने परामर्श में कहा है, “सात अप्रैल की सलाह के क्रम में और हाल के घटनाक्रमों के मद्देनज़र, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को दृढ़तापूर्वक सलाह दी जाती है कि वे दूतावास के साथ समन्वय करके और दूतावास द्वारा सुझाए गए मार्गों का उपयोग करते हुए यथाशीघ्र ईरान से बाहर निकल जाएँ।”

दूतावास ने परामर्श में स्पष्ट किया है कि किसी भी भारतीय नागरिक को दूतावास के साथ परामर्श और समन्वय के बिना किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। दूतावास ने कहा है, “ पुनः यह दोहराया जाता है कि दूतावास के साथ पूर्व परामर्श और समन्वय के बिना किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्थल सीमा तक पहुँचने का कोई प्रयास न किया जाए।”

दूतावास से आपातकालीन संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है, जिसमें मोबाइल नंबर: 989128109115
989128109102
989128109109
989932179359, ईमेल: सीओएनएसडॉटतेहरान@एमईएडॉटजीओवीडॉटइन है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और ईरान दोनों ही दो सप्ताह के संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups