Afghan Visa Halt: अमेरिका ने अफ़गान वीज़ा जारी करने पर रोक लगायी!

Sat, Nov 29 , 2025, 10:20 AM

Source : Uni India

वॉशिंगटन। अमेरिका ने शुक्रवार को अफ़गानिस्तान के पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए वीज़ा जारी करने पर "तुरंत रोक" (immediate halt) लगाने और सभी शरण के लिए आवेदन करने पर रोक लगाने की घोषणा की है। यह घोषणा वॉशिंगटन, डीसी में हुई एक गोलीबारी की घटना के बाद की गई है, जिसमें नेशनल गार्ड के एक सदस्य की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अमेरिकी सिटीज़नशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज़ (USCIS) ने कहा कि इस रोक का मकसद यह पक्का करना है कि हर आवेदक की ज़्यादा से ज़्यादा जांच हो सके।

विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विदेश मंत्रालय ने "अफ़गान पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए वीज़ा जारी करने पर तुरंत रोक लगा दी है," और कहा कि प्रशाासन "अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा (U.S. national security) और जन सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठा रहा है।" यह सख्त कार्रवाई बुधवार को घात लगाकर की गई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान एक अफ़गान नागरिक के रूप में होने के बाद की गई है। हमले के बाद, ट्रंप कार्यालय ने आव्रजन नीति को और सख्त करने के लिए तेज़ी से कदम उठाए।
यूएससीआईएस के निदेशक जो एडलो ने एक्स पर कहा, "यूएससीआईएस (USCIS) ने सभी शरण फैसलों को तब तक रोक दिया है जब तक हम यह पक्का नहीं कर लेते कि हर विदेशी की ज़्यादा से ज़्यादा जांच और स्क्रीनिंग हो। अमेरिकी लोगों की सुरक्षा हमेशा सबसे पहले आती है।

प्रशासन ने अफ़गानिस्तान समेत 19 ''चिंताजनक देशों'' के नागरिकों को पहले जारी किए गए सभी ग्रीन कार्ड की समीक्षा करने का भी आदेश दिया है और गृह सुरक्षा विभाग को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में मंज़ूर राजनीतिक शरण मामलों की फिर से जांच करने का निर्देश दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups