तेल अवीव/नयी दिल्ली। इज़रायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu) जल्द भारत के दौरे आ सकते हैं।
श्री नेतन्याहू के कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि उनके (श्री नेतन्याहू) भारत दौरे के लिए नयी तारीख तय करने को लेकर भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत की जा रही है।
गौरतलब है कि दिल्ली में लाल किले (Red Fort in Delhi) के पास हुए आत्मघाती कार विस्फोट (Car explosion) के बाद श्री नेतन्याहू दौरा टाल दिया गया था। दौरे के टलने के बावजूद श्री नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा था कि भारत के साथ इज़रायल का रिश्ता मज़बूत है। श्री नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री (श्री नेतन्याहू) को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा पर ‘पूरा भरोसा’ है।
सोशल मीडिया एक्स पर इज़रायली प्रधानमंत्री (Israeli Prime Minister) के कार्यालय ने कहाष "भारत के साथ इज़रायल का रिश्ता और प्रधानमंत्री नेतन्याहू और भारतीय प्रधानमंत्री के बीच रिश्ता बहुत मज़बूत है। श्री नेतन्याहू को श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा पर पूरा भरोसा है, और टीमें पहले से ही दौरे की नयी तारीख तय कर रही हैं।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 10 नवंबर को हुए आत्मघाती कार विस्फोट के बाद इज़रायली प्रधानमंत्री का दिसंबर में होने वाला दौरा टाल दिया गया था। लाल किला के पास हुए विस्फोट में 15 लोग मारे गए थे और 30 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।
इससे पहले श्री नेतन्याहू जनवरी 2018 में भारत के आधिकारिक दौरे पर आए थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 26 , 2025, 10:19 AM