ममदानी की जीत के बाद ट्रंप ने कहा- अमेरिका ने अपनी संप्रभुता का कुछ हिस्सा खो दिया!

Thu, Nov 06 , 2025, 08:00 PM

Source : Uni India

वाशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) ने गुरूवार को दावा किया कि न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद के चुनाव में डेमोक्रेट समाजवादी ज़ोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत के बाद देश ने "अपनी संप्रभुता का कुछ हिस्सा खो दिया है।" ट्रम्प ने मियामी में अमेरिका बिज़नेस फ़ोरम में ममदानी को "कम्युनिस्ट" बताया और चेतावनी दी कि उनके नेतृत्व में न्यूयॉर्क "कम्युनिस्ट क्यूबा"(communist Cuba) या "समाजवादी वेनेज़ुएला" (socialist Venezuela) जैसा हो सकता है, जिससे निवासियों को फ्लोरिडा भागने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, "05 नवंबर, 2024 को अमेरिकी लोगों ने अपनी सरकार बनाई। हमने अपनी संप्रभुता बहाल की। कल रात न्यूयॉर्क में हमने अपनी थोड़ी संप्रभुता खो दी, लेकिन हम इसका ध्यान रखेंगे।" उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ममदानी का एजेंडा एक व्यापक डेमोक्रेटिक रणनीति को दर्शाता है। उन्होंने देश को अति वामपंथी नीतियों की ओर धकेलने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। श्री ट्रम्प ने न्यूयॉर्क शहर के पूर्व मेयर बिल डी ब्लासियो पर भी निशाना साधा और उन्हें "शायद इतिहास का सबसे खराब मेयर" बताया। उन्होंने ममदानी के विजय भाषण को "बेहद गुस्से वाला" बताया और कहा कि यह "खराब शुरुआत" है।

अमरीकी राष्ट्रपति ने फॉक्स न्यूज़ के साथ एक अलग साक्षात्कार में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ममदानी सफल होंगे, लेकिन प्रभावी ढंग से शासन करने के लिए उन्हें "वाशिंगटन का सम्मान" करना होगा। श्री ट्रम्प ने कहा, "मुझे लगता है कि यह उनके लिए बहुत खतरनाक बयान है। उन्हें वाशिंगटन का थोड़ा सम्मान करना होगा, क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके सफल होने की संभावना नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि सहयोग स्थापित करने के लिए ममदानी को "हमसे संपर्क करना चाहिए"।

34 वर्षीय ममदानी न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम मेयर और एक सदी से भी ज़्यादा समय में इसके सबसे युवा नेता बने हैं। उन्होंने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन कर्टिस स्लीवा को लगभग 50 प्रतिशत वोटों से हराया। उन्होंने अपने विजय भाषण में आप्रवासियों के नेतृत्व पर ज़ोर दिया और भ्रष्टाचार से निपटने, शोषक ज़मींदारों को जवाबदेह ठहराने और उन व्यवस्थाओं को ध्वस्त करने का संकल्प लिया जो 'ट्रम्प सहित अरबपतियों को कर चोरी करने की अनुमति देते हैं'।
ट्रम्प ने पहले ममदानी के नेतृत्व में न्यूयॉर्क शहर से संघीय धन रोकने की धमकी दी थी। अक्टूबर में व्हाइट हाउस ने शहर की परिवहन परियोजनाओं के लिए निर्धारित अरबों डॉलर रोक दिए थे जो नए मेयर की समाजवादी नीतियों को लेकर चल रहे तनाव को दर्शाता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में लिए गए नौ अहम फैसले! मादक पदार्थों की रोकथाम की दिशा में बड़ा निर्णय,10 जिलों में होगा जिला स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अनुच्छेद 224ए का इस्तेमाल कर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति मंजूर की, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 115
Bhor Ghat Horrific gas Tanker Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज 'महाट्रैफिक'; 'इन' दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील
आज ममता बनर्जी उच्चतम न्यायालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से होंगी पेश, कर रही हैं बंगाल एसआईआर प्रक्रिया को रोकने की मांग
ऑनलाइन गेमिंग ने ली जान ! गाज़ियाबाद में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups