दक्षिण कोरिया को पसंद हैं विदेशी दामाद और दुल्हनें, लगातार तीसरे साल विदेशियों से विवाह के मामले बढ़े

Thu, Nov 06 , 2025, 03:14 PM

Source : Uni India

सोल : दक्षिण कोरिया में बहुसांस्कृतिक विवाहों की संख्या लगातार तीसरे वर्ष बढ़ी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से दक्षिण कोरियाई पुरुषों (South Korean men) और विदेशी दुल्हनों के बीच होने वाले विवाहों की वजह से दर्ज की गयी है। आंकड़ों के अनुसार, 2024 में दक्षिण कोरिया के नागरिकों (South Korean citizens) और विदेशी जीवनसाथियों के बीच कुल 21,450 विवाह हुए। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में पांच फीसदी अधिक है। इन विवाहों में से ज़्यादातर मामलों में दक्षिण कोरियाई पुरुषों ने विदेशी महिलाओं से शादी की। पुरुषों की विदेशी महिलाओं से शादी करने का प्रतिशत 71.2 रहा, जबकि विदेशी पुरुषों से दक्षिण कोरियाई महिलाओं के बीच हुए विवाह का प्रतिशत 18.2 प्रतिशत ही रहा। 

इसके अलावा, 10.6 प्रतिशत विवाह ऐसे थे, जिनमें जीवनसाथी पहले किसी दूसरे देश के नागरिक थे, लेकिन अब दक्षिण कोरिया की नागरिकता ले चुके हैं। इससे स्पष्ट होता है कि कोरियाई युवा पुरुषों को विदेशी महिलाओं से शादी करने में गुरेज कम है। इन अंतरराष्ट्रीय विवाहों में दूल्हे की औसत उम्र करीब 37 वर्ष और दुल्हन की 30 साल की रही है। अगर इन विदेशी बहुओं और दामादों के देश को देखें तो पता चलता है कि विदेशी दुल्हनों में वियतनामी महिलाओं की हिस्सेदारी सबसे अधिक 26.8 प्रतिशत रही। चीन से आयी दुल्हनों का प्रतिशत 15.9 रहा जो इस मामले में दूसरा स्थान है। थाई दुल्हनें 10 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण कोरियाई महिलाओं से विवाह करने वाले विदेशी पुरुषों में अमेरिकी 7.0 प्रतिशत, चीनी 6.0 प्रतिशत और वियतनामी 3.6 प्रतिशत रहे।

रोचक बात यह है कि विदेशी दामाद और बहू वाले परिवारों में तलाक की दर भी घट रही है। साल 2024 में बहुसांस्कृतिक जोड़ों में तलाक की संख्या में दो प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी। दिलचस्प रूप से, अंतरराष्ट्रीय जोड़ों से जन्मे बच्चों की संख्या 10.4 प्रतिशत बढ़कर 13,416 हो गयी, जो 2012 के बाद पहली बार वृद्धि दर्शाती है। यह आंकड़े दिखाते हैं कि दक्षिण कोरिया जैसे सामाजिक मामलों में कठोरता से जीवन जीने में विश्वास रखने वाले देश में वैश्वीकरण और सांस्कृतिक विविधता धीरे-धीरे समाज में अपनी जगह बना रही है, विशेषकर विवाह और पारिवारिक जीवन के स्तर पर।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में लिए गए नौ अहम फैसले! मादक पदार्थों की रोकथाम की दिशा में बड़ा निर्णय,10 जिलों में होगा जिला स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अनुच्छेद 224ए का इस्तेमाल कर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति मंजूर की, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 115
Bhor Ghat Horrific gas Tanker Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज 'महाट्रैफिक'; 'इन' दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील
आज ममता बनर्जी उच्चतम न्यायालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से होंगी पेश, कर रही हैं बंगाल एसआईआर प्रक्रिया को रोकने की मांग
ऑनलाइन गेमिंग ने ली जान ! गाज़ियाबाद में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups