Typhoon Kalmaegi's Impact: खराब मौसम के चलते फिलीपींस में इमरजेंसी का ऐलान, 140 मरे; तूफान काल्मैगी का भयानक मंजर

Thu, Nov 06 , 2025, 12:42 PM

Source : Uni India

Typhoon Kalmaegi in Manila: फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनैंड रोमुआल्डेज़ मार्कोस (Ferdinand Romualdez Marcos) ने तूफान काल्मैगी के असर (Typhoon Kalmaegi's Impact) और एक नए आने वाले तूफान की आशंका को देखते हुए गुरूवार को पूरे देश में राष्ट्रीय आपदा की स्थिति घोषित कर दी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मार्कोस ने कहा कि आपदा प्रबंधन परिषद के राष्ट्रीय आपदा लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसमें कहा गया है कि कई क्षेत्रों को काल्मैगी तूफान ने प्रभावित किया है और अब नए आने वाले तूफान फंग-वोंग का संकट है। इसे देखते हुए देश में इमरजेंसी लगाने का फैसला करना पड़ा है।

गौरतलब है कि तूफान काल्मैगी इस वर्ष फिलीपींस से टकराने वाला बीसवां तूफान था। यह गुरुवार सुबह देश की सीमा से निकल गया, लेकिन इसके कारण आयी आपदाओं के कारण कम से कम 140 लोगों की मौत हो गई और 127 लोग लापता हैं। परिषद के अनुसार, इस तूफान ने लगभग 19 लाख लोगों को प्रभावित किया है।
रिपोर्टों के अनुसार, फिलीपींस अब एक और तूफान का सामना करने की तैयारी कर रहा है, जो आने वाले सप्ताहांत में सुपर टाइफून या चक्रवात का रूप ले सकता है और देश में भारी तबाही मचा सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में लिए गए नौ अहम फैसले! मादक पदार्थों की रोकथाम की दिशा में बड़ा निर्णय,10 जिलों में होगा जिला स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अनुच्छेद 224ए का इस्तेमाल कर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति मंजूर की, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 115
Bhor Ghat Horrific gas Tanker Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज 'महाट्रैफिक'; 'इन' दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील
आज ममता बनर्जी उच्चतम न्यायालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से होंगी पेश, कर रही हैं बंगाल एसआईआर प्रक्रिया को रोकने की मांग
ऑनलाइन गेमिंग ने ली जान ! गाज़ियाबाद में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups