One person died: रेलवे ट्रैक के पास वीडियो बनाते समय एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

Fri, Oct 31 , 2025, 09:22 PM

Source : Uni India

बुलढाणा।  महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के अलसाना गांव के पास वीडियो बनाते समय चलती ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान मोहम्मद नदीम (Mohammad Nadeem) मोहम्मद रफीक (Mohammad Rafiq) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसे शेगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति अलसाना गांव में एक शादी कार्यक्रम में शामिल हुए थे और बाद में इंस्टाग्राम रील के लिए वीडियो रिकॉर्ड करने रेलवे ट्रैक (railway track) के पास गए। वे वीडियो बनाते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पीड़ित के परिवार को सूचित कर दिया है।
घटना की जांच जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups