Silvery Gibbon Recovered In Mumbai : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सीमा शुल्क विभाग (Customs Department in Mumbai) ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पर खुफिया सूचना के आधार पर एक विदेशी यात्री के बैग से दो सिलवरी गिबन (Silvery Gibbon) (बंदर जैसी प्रजाति) बरामद किये, जिनमें से एक जीवित जबकि दूसरा मृत पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों गिबन एक टोकरी में छिपाकर रखे गये थे। अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की रेड लिस्ट में सिलवरी गिबन को 'संकटग्रस्त' श्रेणी में रखा गया है।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी विदेशी नागरिक मलेशिया से थाईलैंड गया था, जहां एक तस्करी गिरोह के सदस्य ने उसे यह बैग भारत लाने के लिए सौंपा। गिरोह ने उसकी पूरी यात्रा की योजना भी तैयार की थी, ताकि वह बिना शक के भारत पहुंच सके। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 तथा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 31 , 2025, 12:32 PM