APEC awards: एपेक ने तीन लोगों को दिया जैव-चक्रीय-हरित-अर्थव्यवस्था पुरस्कार

Fri, Oct 31 , 2025, 09:18 PM

Source : Uni India

ग्योंग्जू। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) ने दक्षिण कोरिया के ग्योंग्जू में चल रहे अपने शिखर सम्मेलन के दौरान सतत विकास और जलवायु परिवर्तन से बचाव के दिशा में काम करने वाले तीन व्यक्तियों को शुक्रवार को जैव-चक्रीय-हरित-अर्थव्यवस्था (BCGE) पुरस्कार देने की घोषणा की है। चीन के वांग जियानली, (Wang Jianli) वियतनाम के त्रान न्हान कीएट और सिंगापुर के इमैनुअल टे को यह पुरस्कार मिला है। वांग जियानली ब्लू सर्कल टेक्नोलॉजी के सह-संस्थापक हैं। यह कंपनी समुद्री कचरे के पुनर्चक्रण कर उन्हें मूल्यवान संसाधनों में परिवर्तित करती है।

त्रान न्हान कीएट बिंक्स- बोटेनिकल इंक्स के संस्थापक हैं। यह कंपनी बायोटेक्नोलॉजी की मदद से फलों और सब्जियों के कचरे से स्याही बनाती है। इमैनुअल टे सर्कुलर यूनाइट कंपनी के सह-संस्थापक हैं। यह कंपनी अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों को और दक्ष बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और डेटा एनालिटिक्स को अपना रही है और बढ़ावा दे रही है। उल्लेखनीय है कि एपेक शिखर सम्मेलन 30 से 31 अक्टूबर, 2025 तक दक्षिण कोरिया के ऐतिहासिक शहर ग्योंग्जू में आयोजित हो रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups