Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव से पहले जारी हुआ तीनों दलों का 25 सूत्री मेनिफेस्टो! राजग के सभी प्रमुख नेताओं की मौजूदगी 

Fri, Oct 31 , 2025, 12:52 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

25-point Manifesto by All Three Parties : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly elections) में पहले चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शुक्रवार को अपना 25 सूत्री संकल्प पत्र (मेनिफेस्टो) जारी किया। राजधानी पटना के मौर्या होटल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आज सुबह इस संकल्प पत्र का विमोचन किया गया। इसमें राजग के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे। 

संकल्प पत्र संयुक्त रूप से जारी करने वाले नेताओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुनार,जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और बिहार चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा नेता विनोद तावड़े, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम-सेक्युलर) के प्रमुख जीतनराम मांझी और राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोमो) के उपेन्द्र कुशवाहा शामिल थे।

इस संकल्प पत्र में मुख्य रूप से प्रदेश के तीव्र विकास पर जोर देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि , महिला सशक्तिकरण, दलित उत्थान, राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, पूंजी निवेश, लघु और कुटीर उद्योग, कौशल विकास, प्रदेश के औद्योगिकरण और रोजगार से जुड़े 25 मुख्य लक्ष्य निर्धारित किये गए हैं, जिसे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विस्तार से मीडिया को बताया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups