Vietnam Workers Japan: जापान बना वियतनामी श्रमिकों का पसंदीदा गंतव्य!

Thu, Oct 30 , 2025, 07:12 PM

Source : Uni India

हनोई। इस वर्ष अक्टूबर तक 121,190 वियतनामी नागरिक रोजगार के लिये विदेशों में गये हैं। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। वियतनाम संवाद समिति (Vietnam News Agency) की रिपोर्ट के अनुसार, वियतनामी श्रमिकों के लिए जापान सबसे पसंदीदा गंतव्य रहा, जहाँ इस अवधि के दौरान 55,049 वियतनामी श्रमिक गये।

श्रम विभाग के कार्यवाहक निदेशक वु ट्रुओंग गियांग (Acting Director Vu Truong Giang)ने कहा कि घरेलू स्तर (Labor Department) की तुलना में विदेशों में वियतनामी श्रमिक अपेक्षाकृत स्थिर आय अर्जित करते हैं और वे सालाना लगभग 6.5 से 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर वियतनाम भेजते हैं। विभाग के अनुसार, वर्ष 2021 से इस वर्ष के अंत तक विदेशों में गये वियतनामी श्रमिकों की संख्या 636,000 तक पहुँचने की उम्मीद है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups