Israeli Fire: उत्तरी पश्चिमी तट पर इज़रायली बलों द्वारा मारे गये तीन फ़िलिस्तीनी! इज़रायली बलों ने सैन्य सहायता के साथ गाँव में धावा बोला

Wed, Oct 29 , 2025, 01:04 PM

Source : Uni India

रामल्लाह: उत्तरी पश्चिमी तट पर जेनिन के पश्चिम में मंगलवार को इज़रायली बलों (Israeli forces) द्वारा तीन फ़िलिस्तीनी मारे गए। फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय (Palestinian Ministry of Health) ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि नागरिक मामलों के महाप्राधिकरण ने मंत्रालय को जेनिन के पश्चिम में स्थित कफ़र क़ुद गाँव में इज़रायली गोलीबारी में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना दी।

फ़िलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने बताया कि इज़रायली बलों ने सैन्य सहायता के साथ गाँव में धावा बोला, एक जगह की घेराबंदी की और गोलियां चलाईं। तीनों युवकों के शवों को कब्जे में ले लिया गया। हमास ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि मारे गए लोगों में से दो उसके सदस्य थे और तीनों लोग कफ़र क़ुद गाँव में इज़रायली बलों के साथ सशस्त्र संघर्ष के बाद मारे गए। इज़रायली रक्षा बलों ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कफ़र क़ुद क्षेत्र में एक अभियान गतिविधि के दौरान, इज़रायली बलों ने एक "आतंकवाद-रोधी अभियान" चलाया।

इसमें कहा गया है, "इस कार्रवाई के दौरान, सुरक्षा बलों ने एक गुफा में आतंकवादी गुट की पहचान की और उन पर गोलीबारी की। दो आतंकवादी मारे गए और एक घायल हो गया। थोड़ी देर बाद आईडीएफ ने एक और आतंकवादी को मार गिराया।" इज़रायली सेना ने 2025 की शुरुआत से फ़िलिस्तीनी आतंकवादियों का पीछा करने का दावा करते हुए, जेनिन, नब्लस और तुलकरम सहित उत्तरी पश्चिमी तट के शहरों में बार-बार छापे मारे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
गाजियाबाद ट्रिपल 'सुसाइड' केस में नया मोड़! चश्मदीद का दावा, उसने रात 2 बजे कुछ अजीब देखा, कहा 'उनमें से एक...'
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में लिए गए नौ अहम फैसले! मादक पदार्थों की रोकथाम की दिशा में बड़ा निर्णय,10 जिलों में होगा जिला स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अनुच्छेद 224ए का इस्तेमाल कर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति मंजूर की, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 115
Bhor Ghat Horrific gas Tanker Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज 'महाट्रैफिक'; 'इन' दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील
आज ममता बनर्जी उच्चतम न्यायालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से होंगी पेश, कर रही हैं बंगाल एसआईआर प्रक्रिया को रोकने की मांग

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups