Storm Melissa Makes Landing in Jamaica: प्रचंड चक्रवाती तूफान 'मेलिसा' जमैका पहुंचा!

Wed, Oct 29 , 2025, 07:23 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

किंग्सटन: शक्तिशाली चक्रवाती तूफान 'मेलिसा' जमैका के दक्षिण-पश्चिमी तट से टकरा गया है। अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस भयंकर तूफान की अधिकतम गति इस समय लगभग 295 किलोमीटर प्रति घंटे (185 मील प्रति घंटे) है और इसके केंद्र में न्यूनतम वायुदाब 892 मिलीबार दर्ज किया गया है।

एनएचसी ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि 'मेलिसा' इस समय जमैका के पश्चिमी हिस्से से गुजर रहा है, जिससे द्वीप पर "विनाशकारी हवाएं, तेज वर्षा और समुद्री ज्वार" की स्थिति बनी हुई है। एजेंसी ने कहा कि तूफान अगले कुछ घंटों तक जमैका को पार करेगा और उसके बाद फिर से कैरेबियाई सागर की ओर बढ़ जाएगा।

अधिकारियों ने कहा है कि यह तूफान जानलेवा परिस्थितियां उत्पन्न कर सकता है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की सलाह दी गई है। इस बीच, पूर्वी क्यूबा के होलगुइन प्रांत में प्रशासन ने एहतियातन दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। बानेस नगर से भी लगभग इतनी ही संख्या में लोगों को निकाला जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
गाजियाबाद ट्रिपल 'सुसाइड' केस में नया मोड़! चश्मदीद का दावा, उसने रात 2 बजे कुछ अजीब देखा, कहा 'उनमें से एक...'
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में लिए गए नौ अहम फैसले! मादक पदार्थों की रोकथाम की दिशा में बड़ा निर्णय,10 जिलों में होगा जिला स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अनुच्छेद 224ए का इस्तेमाल कर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति मंजूर की, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 115
Bhor Ghat Horrific gas Tanker Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज 'महाट्रैफिक'; 'इन' दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील
आज ममता बनर्जी उच्चतम न्यायालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से होंगी पेश, कर रही हैं बंगाल एसआईआर प्रक्रिया को रोकने की मांग

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups