वियतनाम नेशनल असेंबली ने दो नए उप प्रधानमंत्रियों की नियुक्ति की

Sat, Oct 25 , 2025, 12:14 PM

Source : Uni India

हनोई: वियतनाम की 15वीं नेशनल असेंबली (Vietnam's 15th National Assembly) ने शनिवार को 2021-2026 के कार्यकाल के लिए श्री गुयेन ची डुंग (Mr. Nguyen Chi Dung) और श्री माई वान चिन्ह (Mr. Mai Van Chinh) को उप प्रधानमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। नेशनल असेंबली की 448 प्रतिनिधियों ने पक्ष में मतदान किया जो राष्ट्रीय असेंबली प्रतिनिधियों की कुल संख्या के 93.72 प्रतिशत के बराबर है। नेशनी असेंबली ने श्री गुयेन ची डुंग और श्री माई वान चिन्ह के लिए 2021-2026 के कार्यकाल के लिए उप प्रधानमंत्रियों की नियुक्ति पर प्रधानमंत्री के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। 

वियतनाम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार 1964 में जन्मी त्रा, वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीवी) की केंद्रीय समिति की 12वीं और 13वीं बार सदस्य रही हैं। वह अप्रैल 2021 से गृह मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 1966 में जन्मी डुंग, 13वीं सीपीवी केंद्रीय समिति की सदस्य हैं और जुलाई 2025 से जिया लाई प्रांत की पार्टी समिति की सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

रिपोर्ट के अनुसार नेशनल असेंबली में आज विदेश, कृषि और गृह मामलों के मंत्रियों की नियुक्तियों की भी पुष्टि की। नेशनल असेंबली ने सोमवार को वर्ष का अपना अंतिम सत्र शुरू किया, जो 11 दिसंबर तक चलेगा। यह सत्र जनवरी में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की पंचवर्षीय कांग्रेस से पहले हो रहा है, जो अगले पाँच वर्षों के लिए देश की मुख्य रणनीतियों और नीतियों को परिभाषित करेगी और नेताओं की एक नई टीम का चयन भी होने की उम्मीद है। नेशनल असेंबली ने आज ही ने कृषि एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में ट्रान डुक थांग और विदेश मंत्री के रूप में ले होई ट्रुंग की नियुक्ति को भी मंजूरी दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Nuclear Weapons: मुशर्रफ ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियारों का कंट्रोल US को सौंपा,’ EX-CIA ऑफिसर जॉन किरियाको ने बड़ा किया खुलासा 
छठ पूजा के त्‍योहारी सीज़न में छठ भक्तों को पश्चिम रेलवे की सौगात! बांद्रा टर्मिनस एवं जोधपुर के बीच चलाएगी एक सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन 
Bihar Assembly Elections: लखीसराय में विजय कुमार सिन्हा की प्रतिष्ठा दांव पर! सूर्यगढ़ा में इस बार अमरेश कुमार चुनावी अखाड़े में, प्रह्लाद यादव चुनावी मैदान में नही उतरे
Latest Cyclone Update: बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोन से पहले ओडिशा हाई अलर्ट पर! IMD ने लगाया भारी बारिश का अनुमान; 17 जिलों में अलर्ट
Embezzlement of ₹40 lakh: रसोइया निकला 40 लाख रुपए के बिजली बिल घोटाले का मास्टरमाइंड, तीन निलंबित

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups