North Korea fires multiple missiles: उत्तर कोरिया ने एपेक सम्मेलन से पहले दागी कई मिसाइलें!

Thu, Oct 23 , 2025, 09:32 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया ने पिछले पाँच महीनों में पहली बार बुधवार को कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन से पहले उत्तर कोरिया के इस कृत्य से इस क्षेत्र में फिर से तनाव बढ़ने लगा है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के अनुसार, मिसाइलें स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8:10 बजे प्योंगयांग के दक्षिण में एक क्षेत्र से दागी गयी और लगभग 350 किलोमीटर (217 मील) की दूरी तय करने के बाद जमीन पर गिरीं।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जेसीएस ने कहा, "हमारी सेना ने अतिरिक्त प्रक्षेपणों की आशंका में निगरानी और तैयारी बढ़ा दी है और अमेरिका तथा जापान के साथ जानकारी साझा कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया किसी भी संभावित हमले को विफल करने के लिए तैयार है और उकसावे की किसी भी तरह की गतिविधियों का उचित तरीके से जवाब देगा। ये परीक्षण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दक्षिण कोरिया यात्रा से ठीक एक हफ़्ते पहले हुये हैं। ट्रंप और कई अन्य वैश्विक नेता 29 अक्टूबर को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) फोरम शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ग्योंगजु पहुँचेंगे।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग के जून में पदभार ग्रहण करने के बाद से पहली बार उत्तर कोरिया ने ऐसा परीक्षण किया है। जापान की नयी प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने मीडिया को बताया कि वाशिंगटन और सोल के साथ जापान निकट संपर्क बनाए हुए है, जिसमें तत्काल मिसाइल चेतावनी सूचना साझा करना भी शामिल है। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने इस महीने की शुरुआत में एक सैन्य परेड में अपनी नवीनतम ह्वासोंग-20 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईबीएम) का अनावरण किया था। 

इस परेड में चीनी, रूसी और अन्य शीर्ष अधिकारी भी शामिल हुये थे। किम जोंग-उन ने इस आईसीबीएम को अपना सबसे शक्तिशाली रणनीतिक हथियार बताया है। कथित तौर पर इस मिसाइल को अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणालियों को विफल करने और कई परमाणु हथियारों को एक साथ ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका परीक्षण वर्ष के अंत से पहले किए जाने की संभावना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
गाजियाबाद ट्रिपल 'सुसाइड' केस में नया मोड़! चश्मदीद का दावा, उसने रात 2 बजे कुछ अजीब देखा, कहा 'उनमें से एक...'
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में लिए गए नौ अहम फैसले! मादक पदार्थों की रोकथाम की दिशा में बड़ा निर्णय,10 जिलों में होगा जिला स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अनुच्छेद 224ए का इस्तेमाल कर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति मंजूर की, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 115
Bhor Ghat Horrific gas Tanker Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज 'महाट्रैफिक'; 'इन' दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील
आज ममता बनर्जी उच्चतम न्यायालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से होंगी पेश, कर रही हैं बंगाल एसआईआर प्रक्रिया को रोकने की मांग

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups