Rinku Singh Century : अब उड़ेगी ऑस्ट्रेलिया की नींद ! रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह की तूफानी पारी, बैटिंग लाइन के चारों ओर ताबड़तोड़ 11 चौके और छक्के...

Sat, Oct 18 , 2025, 03:35 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Uttar Pradesh vs. Andhra Rinku Singh: रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के मैदान में सनसनी मचा दी है। 2025-26 सीजन के पहले ही मैच में उन्होंने आंध्र (Uttar Pradesh vs. Andhra) के खिलाफ तूफानी पारी खेली और दमदार सेंचुरी बनाई। आंध्र ने पहली पारी में 470 रनों का पहाड़ खड़ा किया था, जिसके जवाब में उत्तर प्रदेश (UP) टीम की शुरुआत खराब रही। ऐसे समय में रिंकू सिंह मैदान पर आए और विप्रज निगम (Vipraj Nigam) के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप कर UP को मैच में वापस ले आए।

रिंकू सिंह का फर्स्ट क्लास करियर का आठवां शतक
कप्तान करण शर्मा (captain Karan Sharma) के आउट होने के बाद रिंकू मैदान में उतरे। उस समय UP का स्कोर 146/3 था। फिर दो विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए, आर्यन जुयाल (66) और भारत के पूर्व अंडर-19 कप्तान प्रियम गर्ग (18) पवेलियन लौट गए। UP की आधी टीम 178 रन पर आउट हो गई थी। ऐसे में रिंकू ने आराध्या यादव के साथ पार्टनरशिप करके पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने छठे विकेट के लिए 48 रन की पार्टनरशिप की। आराध्या 17 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद रिंकू को IPL स्टार विप्रज निगम का अच्छा साथ मिला।

दोनों ने तीसरे दिन (शुक्रवार) के आखिर में टीम का स्कोर 6 विकेट पर 294 रन तक पहुंचाया। उस समय UP आंध्र की पहली पारी से अभी भी 176 रन पीछे थी। रिंकू 82 रन पर नॉट आउट थे, जबकि विप्रज 28 रन बनाकर खेल रहे थे। आज (शनिवार) रिंकू ने अपना खेल जारी रखा और अपने फर्स्ट क्लास करियर का आठवां शतक पूरा किया। उन्होंने इस शतक के लिए 180 गेंदें खेलीं और अपने बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के लगाए।

क्या UP को बढ़त मिलेगी?
कानपुर में खेले जा रहे इस मैच का आज आखिरी दिन है। खबर लिखे जाने तक UP का स्कोर 7 विकेट पर 359 रन था और टीम अभी भी 111 रन पीछे थी। विप्रराज 42 रन पर आउट हो गए। हालांकि मैच का फैसला होने की उम्मीद कम है, लेकिन UP के लिए पहली पारी की बढ़त हासिल करना ज़रूरी होगा। रिंकू अभी 118 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनके साथ शिवम शर्मा क्रीज पर हैं।

रिंकू सिंह पहली बार ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए हैं। इस दौरे से पहले ही वह रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले राउंड में खेल रहे हैं। यह दौरा रिंकू के लिए बहुत खास होगा, क्योंकि उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया में एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। हालांकि, उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 T20 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 4 इनिंग्स में 52.50 की एवरेज से 105 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 175.00 का है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups